सेवा की कहानी
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बसंती साहू के पक्के घर का सपना किया साकार
दुर्ग के सिकोला बस्ती, वार्ड क्रमांक 16 निवासी श्रीमती बसंती साहू के लिए पक्के घर का सपना अब हकीकत बन गया है।
आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपने पक्के मकान का सपना संजोए बसंती साहू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए आवश्यक राशि प्राप्त हुई। शासन की योजना का लाभ मिलने से अब उनके परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की सौगात मिली है।
बसंती साहू ने योजना का लाभ मिलने पर शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्के घर का सपना पूरा होना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी है। अब उन्हें बारिश, धूप और मौसम की परेशानियों से राहत मिलेगी और परिवार सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन आगे बढ़ा सकेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना—जरूरतमंद परिवारों के सपनों को दे रही है पक्के आशियाने की मजबूत नींव।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_की_कहानी #प्रधानमंत्री_आ�
3 views | Durg, Chhattisgarh | Oct 6, 2026