उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकांश मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर के बीच 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। वहीं 9 से 11 अक्टूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी के आसार हैं। चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है। 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और बिजली गिरने का अलर्ट बताया गया है।
#UttarakhandWeather #WeatherAlert #YellowAlert #Uttarakhand #UttarakhandNews #WeatherUpdate #RainAlert #HeavyRain #Rainfall #Snowfall #SnowfallAlert #MountainWeather #Kumaon #Garhwal #Nainital #Pithoragarh #Bageshwar #Almora #Chamoli #Rudraprayag #Uttarkashi #Dehradun #Tehri #LightningAlert #StrongWinds #WeatherNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews