हाथरस: फेविकोल फैक्ट्री से काम कर घर जा रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबीपुर स्थिति आरडी कॉलेज के पास फेविकोल फैक्ट्री से काम कर घर जाते समय एक युवक कुनाल के साथ रास्ते में रोककर दबंगों ने कड़े से सिर पर हमला कर दिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले में युवक चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई।