बांसगांव: हाटाबाजार में 12-पहिए के ट्रक पर विशाल डीजे, कांवरियों के साथ पिपराइच स्थित मोटेश्वरनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा
गगहा क्षेत्र के हाटाबाजार में हाईवे किनारे एक 12-पहिए के ट्रक पर सजा विशाल डीजे लोगों के बीच कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रक के चारों ओर जमा हो गए, जिससे सर्विस लेन पर जाम की स्थिति बन गई। हाईवे पर भी यातायात प्रभावित होने के कारण पुलिस बल तैनात करना पड़ा।