संतोषी माता के झीरे के पास अति प्राचीन बालकृष्ण हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को शिव परिवार एवं भिलट देव की स्थापना का वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह मंदिर परिसर में हवन-पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्