भादरा: राजस्थान सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
भादरा। वाणिज्यिक कर विभाग ने बापूवाली धर्मशाला में जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सीटीओ राजू गोदारा व एसीटीओ जुगल किशोर ने आईटीएमएस, जीएसटी अनुपालन, इनपुट टैक्स क्रेडिट व एसएसओ आधारित ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी। व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा अधिकारियों का सम्मान भी किया गया।