कोरबा: रजगामार चौकी के पुलिसकर्मियों ने शहीद नंदलाल कोसले के परिजनों से मिलकर स्कूल में बच्चों को बताई शहादत की गाथा
Korba, Korba | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रजगामार चौकी पुलिस द्वारा शहीद नंदलाल कोसले के परिजनों से भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शहीद के परिवार से मुलाकात कर उनकी शहादत को नमन किया।इसके बाद रजगामार चौकी की टीम शहीद नंदलाल कोसले के पूर्व विद्यालय बुंदेली स्कूल पहुंची।