ग्यारसपुर: ग्यारसपुर के किसानों ने आभासी रूप से सुना मुख्यमंत्री का संबोधन
कृषि उपज मंडी मिर्जापुर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे आयोजित बलराम महोत्सव एवं कृषक संगोष्ठी में ग्यारसपुर क्षेत्र के किसान भी शामिल हुए। किसानों ने कार्यक्रम में खेती को उन्नत बनाने, जैविक खाद के उपयोग और आधुनिक कृषि पद्धतियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित किया ।