बीकानेर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 3.21 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किए गए नष्ट!
"नशे के विरुद्ध निर्णायक प्रहार - सुरक्षित समाज की ओर" के संकल्प को साकार करते हुए बीकानेर पुलिस ने आज एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है।
ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी और जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त किए गए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया।
कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
130 अलग-अलग मामलों (अभियोगों) में जब्त किए गए माल का हुआ निस्तारण।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 3 करोड़ 21 लाख 36 हज़ार 275 रुपये है।
क्या-क्या किया गया नष्ट?
🔹 2013 किग्रा डोडा पोस्त
🔹 10.767 किग्रा गांजा
🔹 302.73 ग्राम एम.डी.
🔹 343.54 ग्राम स्मैक
🔹 54.83 ग्राम एमडीएमए
🔹 59 नशे की टैबलेट्स
बीकानेर को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में पुलिस का यह एक बेहद सराहनीय कदम है! Bikaner Police Mridul Kachawa IPS
शहर की हर बड़ी और सच्ची ख़बर सबसे पहले पाने के लिए द बीकानेर न्यूज़ के पेज को फॉलो करना न भूलें।
#TheBikanerNews #Bikaner #BikanerPolice #RajasthanPolice #SayNoToDrugs