पाली: खेत में गिरी आकाशीय बिजली, किसान की हुई मौत
Pali, Korba | Aug 9, 2026 कोरबा जिले के ग्राम लिटियाखार में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में धान की निराई-गुड़ाई कर रहे 35 वर्षीय किसान हेमंत कंवर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। तेज गर्जना के साथ बिजली गिरते ही हेमंत मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मौसम खराब होने पर खुले खेतों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।