मनोहरथाना: समरोल में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, समरोल के प्रांगण में 70वीं जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। 20 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में झालावाड़ जिले के विभिन्न विद्यालयों से 37 टीमों के लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र पांच प्रमुख खेलों अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।