मानिकपुर: दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया, कोतवाली कर्वी पुलिस की कार्रवाई
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति रमाकान्त सिंह (30), निवासी सपहा को गिरफ्तार किया। अभियान के तहत कार्रवाई हुई। पुलिस के अनुसार, 23 मई को पिंकी (32) की दहेज के लिए प्रताड़ना और जहर देकर हत्या के आरोप में रमाकान्त सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस में रविवार 3:45 बजे प्रेसनोट जारी किया है।