चांदवा: विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे ने चंदवा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया
चंदवा- लातेहार विधायक प्रकाश राम के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विजय दुबे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को मिल रही सेवाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।