बीना: विशेष जाति और पेशेवर के विरुद्ध अश्लील गाने का विरोध, सेन समाज ने तहसील में सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Sep 29, 2026 मंगलवार दोपहर सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन मध्य प्रदेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सेन समाज के युवा और पदाधिकारी बीना तहसील पहुंचे।समाज के लोगों का आरोप है कि सिंगर गणेश लाजवाब द्वारा यूट्यूब पर एक ऐसा गाना अपलोड किया गया है, जो विशेष जाति और पेशे को लेकर पूरी तरह अश्लील और आपत्तिजनक है। यह गाना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।