जयपुर: मुहाना थाना पुलिस ने दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले शातिर नकबजन को किया गिरफ्तार, आरोपी पहले भी पकड़ा जा चुका है
Jaipur, Jaipur | Aug 13, 2026 मुहाना थाने पर 11 अगस्त को परिवादी लोकेश प्रजापत ने एक मुकदमा दर्ज करवाया जिसमें बताया कि मेरी मुहाना मंडी गेट नंबर 1 पर मनी ट्रांसफर की दुकान है 29 अप्रैल को मैं दुकान का आधा शटर डाउन करके किसी इमरजेंसी काम से कहीं चला गया था इतने में किसी अज्ञात चोर ने दुकान में घुसकर लगभग 20 हज़ार की नगदी चोरी कर ली आदि पर रिपोर्ट दर्ज कर माल मुलजिमान की तलाश शुरू की गई।