Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

चित्रकूट जनपद जिले में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस रिमझिम फुहारों के बीच कर्वी शहर में बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी चित्रकूट । जनपद चित्रकूट में शहर से लेकर गांव तक आजादी का जश्न स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्ल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में संस्था प्रमुखों ने आज शनिवार की सुबह 8 बजे तिरंगा फहराया और देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्य और दायित्वों का निर्माण बखूबी करने का संकल्प लिया सुबह रिमझिम फुहारों के बीच कई विद्यालयों के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कर्वी शहर के धनुष चौराहा सहित प्रमुख चौराहों में बड़े ही उत्साह पूर्वक प्रभात फेरी निकाली । गोपाल दास निर्मला देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता की अगुवाई में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बच्चों ने शानदार प्रभात फेरी निकाली सदर विधायक अनिल प्रधान ने भी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। जिले के प्रख्यात समाजसेवी विनोद केसरवानी द्वारा तो गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी फूलों की वर्षा करके प्रभात फेरी में शामिल सभी का उत्साह बढ़ाया, साथ ही बच्चों को फल और मिष्ठान बांटा गया। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने तिरंगा फहराया । प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद भरोसा मिशन एनसीसी परेड की सलामी अली और प्रतिज्ञा कराई इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय देश प्रेम से बहुत-बहुत प्रस्तुतियां दी प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने कहा देश विश्वगुरु तभी बनेगा जब हम सब लोग अपने कर्तव्य का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी में प्रधानाचार्य कल्पना राजपूत ने तिरंगा फहराया और सभी छात्रों शिक्षकों को देश की एकता बनाए रखने के लिए प्रतिज्ञा कराई ।इसके पूर्व सभी बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली जिसमें बच्चों ने अमर शहीदों की शान में नारे लगाये इसके बाद सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत नाटक नशा उन्मूलन शिक्षा प्रेरित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम देखकर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रबंधक शिक्षक शिक्षिकाओं की मेहनत को सराहा और कई बच्चों को पुरस्कृत किया । अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वराज तभी कायम रहेगा जब हम देश के प्रति समाज के प्रति निष्ठावान होकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेंगे। हमें शिक्षा स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना है। बच्चों के भविष्य निर्माण में लगे रहना है। उन्होंने समाजसेवी विनोद केशरवानी सभासद शंकर यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना राजपूत के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य कल्पना राजपूत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई की सामग्री समाजसेवी विनोद केशरवानी सभासद शंकर यादव द्वारा बांटी गई इससे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा मिलेगी ।उन्होंने आगे भी इसी तरह विद्यालय के लिए सहयोग की अपेक्षा की। समाजसेवी विनोद केसरवानी ने कहा यह लगातार समाज के नवनिर्माण में योगदान कर रहे हैं उन्हें बच्चों व जरूरतमंदों की सेवा में ही आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है। उन्होंने इस विद्यालय के गरीब परिवार के बच्चों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया। कहा कि उन्हें आज इस विद्यालय में बच्चों की सेवा का अवसर मिला इसके लिए उन्होंने सभासद शंकर यादव की प्रेरणा बताई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जागेश्वर प्रसाद राजपूत डॉक्टर विकास सिंह सहित कई अभिभावक शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चों की उपस्थिति रही। इसी क्रम में राज कीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज कर्वी पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर गम पब्लिक आवासीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, राजपूत शिक्षा मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय शोभा सिंह का पुरवा, प्राथमिक विद्यालय शास्त्री नगर जीडीएनडी अशोक पब्लिक स्कूल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल, गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भाभा कॉन्वेंट स्कूल एसडीएम कॉलोनी कर्वी आदि विभिन्न स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्ल्लास के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया बच्चों ने प्रभात फ्री निकाल फिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

Karwi, Chitrakoot | Aug 15, 2026