पटियाली: लेखपालों ने मांगे पूरी न होने पर पटियाली तहसील परिसर में दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पटियाली। लंबित मांगों को लेकर शनिवार को लेखपाल संघ ने पटियाली तहसील परिसर में धरना दिया। कासगंज जिला मंत्री आदित्य गौतम की अध्यक्षता में लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम पटियाली सुशांत सांवरे को सौंपा। लेखपालों ने वेतन विसंगति, स्थानांतरण, पदोन्नति, भत्तों में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की।