पेशरार: लोहरदगा में झारखंड आंदोलनकारियों का मशाल जुलूस, जेल की बाध्यता खत्म कर समान राशि देने की मांग
लोहरदगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए झारखंड आंदोलनकारियों ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकालकर अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। आंदोलनकारियों ने जेल बाध्यता खत्म करने और उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड के आंदोलनकारियों को भी समान राशि का लाभ देने की मांग उठाई। आंदोलनकारियों का कहना है कि झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों की महत्वप