दिल्ली के सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या!
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके के गौतमपुरी, गली नंबर 10 के पास वसीम नाम के युवक को गोली मार दी गई। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद वसीम को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर दिल्ली पुलिस और FSL की टीम पहुंची। DCP संदीप लांबा के नेतृत्व में पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।
📍 लोकेशन: गौतमपुरी, सीलमपुर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली
🎥 रिपोर्ट: गुलफाम अल्वी | जिला शाहदरा
📺 SN NEWS दिल्ली