बास्तानार: ग्राम परोदा में दशगात्र कार्यक्रम में विधायक विनायक गोयल ने परिजनों से की मुलाकात
चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने ग्राम परोदा में ठाकुर परिवार के दशगात्र क्रिया-क्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।