सोनाहातु: सोनाहातू में मॉडल युवा ग्राम सभा की बैठक
सोनाहातू में मॉडल युवा ग्राम सभा की बैठक सोनाहातू के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जाड़ेया में शनिवार को पंचायत समिति प्रतिनिधि जगदीश कुमार महतो की अध्यक्षता में मॉडल युवा ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्राओं को झारखंड की पंचायती राज व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था के साथ पंचायती राज कानून एवं इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।