गोपालपुर: गोपालपुर में 12 लीटर विदेशी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार
गोपालपुर पुलिस ने सुकटिया बाजार मोड़ पर वाहन जांच के दौरान 12 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मामले में रतनगंज निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।