कतरीसराय: कतरीसराय के बादी मोड़ पर कांवरियों से भरी पिकअप वाहन बिजली के पोल से टकराई, आठ लोग जख्मी
नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के बादी मोड़ के समीप रविवार को देवघर से जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरियों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार आठ कांवरिया घायल हो गए। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों कांवरियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित वि