बहराइच: बंजारी मोड़ झुड़िया में बीते 48 घंटों से लाइट न आने से नाराज़ लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित बंजारी मोड झुड़िया मैं बीते 48 घंटे से लाइट न आने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मामले में जानकारी देते हुए बताया गया है कि बिजली विभाग से शिकायत के बावजूद भी विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हूई। जिसको लेकर रविवार और सोमवार की देर रात्रि को प्रदर्शन किया गया।