चरपोखरी: चरपोखरी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चरपोखरी थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार के अनुसार, भोजपुर एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बगर मोड़ के पास एक गुमटी नुमा दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सेमराव गांव निवासी दुखित साह के पुत्र दीनदयाल प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दुकान से 95 दशमलव 95 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, 55 पीस गोगो, बरामद हुआ है।