जहाज़पुर: शिव कॉलोनी में बच्चों और महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा
शिव कॉलोनी में बच्चों-महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा हनुमान नगर। शिव कॉलोनी में बच्चों, महिलाओं व कॉलोनीवासियों ने कांवड़ यात्रा आज रविवार शाम करीब पांच बजे निकाली। यात्रा जैन कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर से रवाना होकर ताड़केश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। डीजे पर भजनों के साथ श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चले।