धरहरा: बारिश में गरीब का मकान गिरा, परिवार बाल-बाल बचा; इंदिरा आवास न मिलने से जर्जर मकान में रहने को मजबूर था
लगातार हो रही बारिश के बीच महगामा गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी विपिन सिंह का कच्चा मकान गुरुवार की रात करीब दो बजे अचानक गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य मकान में सो रहे थे। मकान गिरने की आवाज के बाद किसी तरह बाहर निकलकर परिवार के लोगों ने अपनी जान बचाई। विपिन सिंह, पिता स्व. बच्चा सिंह, का कहना है कि मकान काफी जर्जर था और बारिश के कारण इसकी स्थिति