सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने बिना रॉयल्टी और प्रपत्रों के खनन सामग्री परिवहन करते तीन डंपर किए सीज
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलकाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार दोपहर 2:00 बजे तीन वाहनों को सीज किया है। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुमझेड़ा मार्ग पर वाहनों की जांच की। इस दौरान ट्रक संख्या HR58-E-5023 और UP11CT-4973 बिना आवश्यक प्रपत्रों के पाए गए।