खगौल: खगौल में 44.35 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 44.35 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पटना पुलिस के अनुसार, आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान शराब बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार