रफीगंज: राजकीय मध्य विद्यालय विशंभरपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पूर्व सांसद ने किया उत्साहवर्धन
राजकीय मध्य विद्यालय विशंभरपुर में ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने बच्चों की पेंटिंग देखी और सवाल पूछकर उत्साहवर्धन किया। गायत्री कुमारी, सौरव कुमार व खुशी कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। मंगलवार रात्रि 8बजे पूर्व सांसद ने बताया कि विद्यालय में एकहीरा बोरिंग होगी।