परसवाड़ा: उकवा में आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, युवाओं को सिखाए जाएंगे राहत-बचाव के व्यावहारिक गुर
मध्यप्रदेश शासन की युवा आपदा मित्र योजना के तहत जिले के आपदा मित्र स्वयंसेवियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण उकवा स्थित मॉयल सामुदायिक भवन में शुरू हुआ। प्रशिक्षण 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में स्थानीय स्तर पर प्राथमिक राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशिक्षित स्वयंसेवियों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण