भादरा: उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोगामेडी पशु मेले में 3 हजार ऊंटों की हुई आवक
गोगामेड़ी पशु मेले में करीब 3 हजार ऊंटों की आवक हुई, जिसमें राजस्थान से 2464 और अन्य राज्यों से 536 ऊंट पहुंचे। मेले में ऊंटों की कीमत 5 हजार से 1.05 लाख रुपए तक रही। पशुपालन विभाग ने नस्ल प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।