बिजनौर: पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा!
बिजनौर में हनीट्रैप मामले को लेकर हुई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब गिरफ्तार महिला ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
महिला को कहते हुए सुना गया— “साहब, हमें बचा लीजिए।” पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत कराने की कोशिश की। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी जानकारी सामने आई है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नोट: वायरल वीडियो और उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह खबर साझा की जा रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच और आधिकारिक तथ्यों के आधार पर स्पष्ट होगी।
#Bijnor #BijnorNews #BijnorPolice #HoneyTrap #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews #उत्तरप्रदेश #बिजनौर