बदायूं: ब्यौर की गौशाला में गौवंश की हालत खराब
विकासखंड सलारपुर के ग्राम पंचायत ब्यौर स्थित गौशाला में मानकों से अधिक गौवंश को ठूंस-ठूंसकर रखने का आरोप है। स्थानीय लोगों का दावा है कि अव्यवस्थाओं के चलते करीब 25 गौवंश की मौत हो चुकी है। लोगों ने पशुपालन विभाग पर ऐसी घटनाओं को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
मामला थाना बिनावर, जनपद बदायूं का है।
#Badaun #Gaushala #CowProtection #Gauvansh #Salapur #Binawar #BadaunNews #UPNews #BreakingNews #ViralNews