उधवा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीवास मंडल टोला के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने अब्दुल रजक
झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के निर्देशानुसार गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीवास मंडल टोला में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अब्दुल रजक को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि कौसरा बीवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।