कटघोरा: SECL क्रेडिट सोसाइटी में करोड़ों के खर्च पर उठे सवाल, 59 लाख के गिफ्ट से लेकर 46 लाख के टैक्स तक, माँगा गया ऑडिट
Katghora, Korba | Sep 27, 2026 कोरबा की SECL एम्प्लॉईज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी में वित्तीय पारदर्शिता को लेकर सदस्यों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। सदस्यों ने बैलेंस शीट में दर्ज कई खर्चों पर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच और विशेष ऑडिट की मांग की है।दरअसल, सदस्यों के मुताबिक हाल ही में बुलाई गई आम बैठक में बैलेंस शीट और खर्चों का विस्तृत ब्यौरा मांगा गया.