अटेर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में डीएम ने समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की, दिए आवश्यक निर्देश
Ater, Bhind | Aug 10, 2026 भिंड कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आज सोमवार के रोज शाम 4 बजे समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा सहित तमाम विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे इस दौरान कलेक्टर ने विभाग बार सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का समय रहते निराकरण करें