शामली: जिजौला में मां-बेटियों पर फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा लिखाने का दबाव, विरोध करने पर किया हमला
Shamli, Shamli | Aug 15, 2026 शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव जिजौला निवासी एक महिला ने अपनी बेटियों के साथ घायल अवस्था में पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत की। महिला ने गांव के ही हंसराज, राशिद, वाजिद और जीशान पर एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लिखवाने का दबाव बनाने और ऐसा नही करने पर धारदार हथियारों से हमला कर मां—बेटियों को घायल करने का आरोप लगाया है।