कामां: कामां पुलिस ने 6 माह से फरार साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए 6 माह से फरार साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी आमिर पुत्र तैयब, निवासी लाडलका को अंगरावली पुलिया से गिरफ्तार किया। आरोपी से मामले में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में रात 8 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मामले में अनुसंधान जारी है। कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप।