हुज़ूर: भोपाल के तलैया थाने में एएसआई की तबीयत बिगड़ी, साथी पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर बचाई जान
Huzur, Bhopal | Aug 15, 2026 भोपाल के तलैया थाने में एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उप निरीक्षक राधेलाल की हालत बिगड़ते ही थाने में मौजूद एएसआई राजकुमार शर्मा और आरक्षक अंकित ने तत्काल तत्परता दिखाई। दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। समय पर मिली मदद से उनकी जान बच सकी। घटना शुक्रवार देर रात की है।