सुसनेर: राणा हाउस से 19 अगस्त की कावड़-कलश यात्रा के लिए प्रचार रथ की शुरुआत
19 अगस्त को श्री शिवशक्ति कावड़ यात्रा समिति के बैनरतले सिंचाई विभाग के श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से पंचदेवलिया महादेव का जलाभिषेक करने के लिये कावड़ व कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके प्रचार प्रसार करने हेतु गुरुवार की शाम को 4 बजे पुराना बस स्टेंड स्थित राणा हाउस से प्रचार रथ की शुरुआत की गई।