गिरिडीह: बेंगाबाद के जोंद्रा बेड़ा में ज़मीन विवाद में मारपीट, चार लोग गंभीर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के जोंद्रा बेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।