दमयंती नगर: सांदीपनि विद्यालयों के निर्माण में देरी, कलेक्टर ने ठेकेदार पर 3.68 करोड़ का जुर्माना लगाया
दमोह में सांदीपनि विद्यालयों के निर्माण में देरी पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ठेकेदार पर 3 करोड़ 68 लाख 18 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। बुधवार शाम जानकारी देते हुए बताया गया कि निर्माण 2025 में पूरा होना था, लेकिन 2026 में भी अधूरा है। हटा निरीक्षण में कलेक्टर ने प्लास्टर खोदकर गुणवत्ता जांची थी। अब सैंपल की तकनीकी जांच होगी।