पिछोर: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में डांक बंगला पिछोर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांपूर्व
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे डांक बंगला,पिछोर स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी का साहस,शौर्य और देशभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा