अनूपपुर: अनूपपुर स्टेशन पर लहराया विशाल तिरंगा, बना आकर्षण का केंद्र
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा फहराया गया। स्टेशन परिसर में ऊंचाई पर लहराता तिरंगा यात्रियों और आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा,विशाल तिरंगे ने स्टेशन की खूबसूरती बढ़ाने के साथ देशभक्ति का माहौल भी बनाया। यात्रियों ने तिरंगे को देखकर उत्साह जताया और कई लोगों ने इसके साथ तस्वीरें भी लीं।