फतेहपुर: देवरी बुजुर्ग गांव में पड़ोसी से परेशान बुजुर्ग को स्थानीय पुलिस से नहीं मिला इंसाफ, DM से लगाई गुहार
फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गांव निवासी बुजुर्ग कनौजी लाल गुप्ता पुत्र गया प्रसाद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मकान के बगल स्थित खाली खण्डहर में जबरन गोबर, कूड़ा-कचरा एवं घूर डालकर गंदगी फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की तत्काल जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया गया कि उनके मकान