सहारनपुर: डूडा की महिला स्वयं सहायता समूह युद्धस्तर पर हर घर तिरंगा अभियान 2026 के लिए तैयार कर रही 2,22,000 झंडे
स्वतंत्रता दिवस 2026 को भव्य और देशभक्ति से ओतप्रोत बनाने के लिए सहारनपुर जिले में तैयारियों को तेज कर दिया गया है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त “हर घर तिरंगा अभियान 2026” के अंतर्गत जिले की महिला स्वयं सहायता समूह डूडा के माध्यम से बुधवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कुल 2,22,000 तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं।