नगीना: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कक्कड़पुर के पास सर्पमित्र बी भास्कर ने अजगर सर्प का रेस्क्यू किया
Nagina, Bijnor | Aug 13, 2026 गुरुवार की देर सांय करीब साढे सात बजे मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कक्कड़पुर के पास से सर्पमित्र बी भास्कर ने अजगर सर्प का रेस्क्यू किया। वन विभाग की सूचना पर वह रेस्क्यू करने पहुंचे थे।सर्प मित्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह करीब 8 फीट लंबा सर्प था और इसका वजन करीब 30 किलो था।