बैराड़: पुलिस ने 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब ज़ब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा सहित पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी की बनी 80 लीटर देशी कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी सोनू जाटव पुत्र काशीराम निवासी खरई जालिम को गिरफ्तार किया है जिसे सोमवार शाम 4 बजे न्यायालय पेश किया गया।