मांझी: कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल
Manjhi, Saran | Aug 11, 2026 यूपी बिहार के सीमा क्षेत्र स्थित चांद दियर पुलिस चौकी के समीप मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची यूपी पुलिस नितेश कुमार गोंड में तीनों घायलों को इलाज के लिए मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया।